Explore

Search

June 20, 2026 4:14 pm

मैरवा : रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी खुशबू का चयन भारतीय सीनियर महिला हैंडबॉल टीम में

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा। एशियन हैंडबॉल फेडरेशन द्वारा भारत की राजधानी नई दिल्ली में 3 दिसंबर से 11 दिसंबर 2024 तक आयोजित 20वीं एशियन सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी खुशबू कुमारी का चयन हुआ है। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक सह मुख्य कोच संजय पाठक ने बताया कि खुशबू का चयन गुजरात के गांधीनगर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण में 21 से 29 नवंबर 2024 तक आयोजित प्रशिक्षण सह चयन शिविर में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

उन्होंने जानकारी दी कि पूरे देश से लगभग 70 महिला खिलाड़ी इस ट्रायल में शामिल हुई थीं, जिनमें से खुशबू ने अपनी प्रतिभा के दम पर टीम में स्थान सुनिश्चित किया। खुशबू आसांव थाना के शनिचरा टोला निवासी हैं और उनके पिता पंचदेव यादव एवं माता पानमती देवी की सबसे बड़ी संतान हैं। वह रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की आवासीय प्रशिक्षु खिलाड़ी हैं। इससे पूर्व खुशबू ने एशियन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

खुशबू के भारतीय टीम में चयन पर आरएलबीएसए फाउंडेशन के निदेशक राजीव लोचन मिश्रा, हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव राणा प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव विक्की कुमार, हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ सिवान की महासचिव सलमा खातून, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, आईएमए सिवान के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण सिंहा, सचिव डॉ. शरद चौधरी, रीता सिंहा, डॉ. राम एकबाल प्रसाद गुप्ता, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. रामजी चौधरी, डॉ. आरती रानी पांडे, डॉ. संगीता चौधरी, डॉ. विनय पांडे और डॉ. आर.एन. ओझा समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर