Explore

Search

June 20, 2026 8:56 am

मैरवा: रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की 11 खिलाड़ियों सहित सीवान की 13 खिलाड़ी बिहार हैंडबॉल टीम में चयनित

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैम्पियनशिप के लिए बिहार टीम घोषित

हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश के हाथरस में 1 अप्रैल 2025 से 6 अप्रैल 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैम्पियनशिप के लिए बिहार की 18 सदस्यीय टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की 11 प्रशिक्षुओं सहित सीवान जिले की 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

चयनित खिलाड़ियों में खुशबु शर्मा, चंदा कुमारी, सिन्धु कुमारी, निशा कुमारी, अंशु कुमारी, ज्योति कुमारी, वैष्णवी कुमारी, सुमन कुमारी, रुबी कुमारी, रागिनी कुमारी, अंजलि कुमारी, प्रिया कुमारी एवं नीतू कुमारी शामिल हैं।

चयनित सभी खिलाड़ी बिहार टीम के साथ हाथरस पहुँच चुकी हैं। बिहार टीम की प्रबंधक सलमा खातून को नियुक्त किया गया है। इन चयनित खिलाड़ियों को आईएमए सीवान के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण सिन्हा, सचिव डॉ. शरद चौधरी, डॉ. रीता सिन्हा, डॉ. संगीता चौधरी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. राम इकबाल प्रसाद गुप्ता, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. रामजी चौधरी, मुख्य संरक्षक डॉ. आर.एन. ओझा, आर.एल.बी.एस.ए फाउंडेशन के निदेशक राजीव लोचन मिश्रा, संरक्षक वसंत कुमार पाठक सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर