Explore

Search

March 5, 2026 8:15 pm

मैरवा: रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी में बिहार जूनियर महिला हैंडबॉल टीम चयन सह प्रशिक्षण शिविर शुरू

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

राष्ट्रीय जूनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ

मैरवा। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 25 से 30 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी, मैरवा में हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा चयन सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ सीवान की सचिव सलमा खातून ने बताया कि नवादा, पटना, भोजपुर, भागलपुर, बेगूसराय और सीवान समेत विभिन्न जिलों से आईं तीन दर्जन से अधिक खिलाड़ी इस शिविर में भाग ले रही हैं। यह 23 मार्च 2025 तक चलेगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 18 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें बिहार टीम में शामिल किया जाएगा।

टीम के चयन और प्रशिक्षण के लिए हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार ने एनआईएस कोच विवेक कुमार सिंह, राष्ट्रीय सीनियर खिलाड़ी सुमन कुमारी और अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी रागिनी कुमारी को अधिकृत किया है। चयनित खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर