Explore

Search

June 20, 2026 4:15 pm

मैरवा: रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी खुशी का चयन भारतीय अंडर-20 टीम के प्रशिक्षण शिविर में

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित भारतीय अंडर-20 टीम के चयन सह प्रशिक्षण शिविर में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की गैर-आवासीय प्रशिक्षु खिलाड़ी खुशी कुमारी का चयन हुआ है। खुशी इस प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना हो चुकी हैं, जो 11 दिसंबर 2024 से शुरू हो रहा है।

खुशी कुमारी गुठनी निवासी सीताराम पासी की सबसे छोटी संतान हैं। उनके पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। खुशी रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की गैर-आवासीय प्रशिक्षु खिलाड़ी हैं।

एकेडमी के निदेशक सह मुख्य कोच संजय पाठक ने बताया कि खुशी इससे पहले अंडर-17 और अंडर-19 भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा रह चुकी हैं, जहां भारत को पदक प्राप्त हुए।

खुशी के चयन और शिविर में शामिल होने पर बिहार राज्य फुटबॉल संघ के महासचिव इम्तियाज हुसैन, सीवान जिला फुटबॉल संघ के सचिव उमाशंकर प्रसाद, आईएमए सीवान के अध्यक्ष डॉ. शशिभूषण सिन्हा, सचिव डॉ. शरद चौधरी, डॉक्टर संगीता चौधरी, डॉक्टर रीता सिंह, डॉ. राम इकबाल प्रसाद गुप्ता, डॉ. रामजी चौधरी, डॉ. अशोक कुमार, डॉक्टर आरती रानी पांडेय, डॉ. विनय पांडेय, डॉ. सत्य प्रकाश, रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के मुख्य संरक्षक डॉ. आर. एन. ओझा और आरएलबीएसए फाउंडेशन के निदेशक राजीव लोचन मिश्रा सहित कई खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर