Explore

Search

March 6, 2026 3:16 am

मैरवा: रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की तीन सहित पाँच खिलाड़ी बिहार फुटबॉल टीम में चयनित

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार राज्य खेल विभाग द्वारा गठित बिहार राज्य स्कूली अंडर-17 बालिका फुटबॉल टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की तीन खिलाड़ियों सहित मैरवा की कुल पाँच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह जानकारी रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के संस्थापक सह मुख्य कोच संजय पाठक ने दी।

पाठक ने बताया कि स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जम्मू-कश्मीर में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल में बिहार की यह टीम 5 से 10 दिसंबर 2024 तक आयोजित प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गई है। इस टीम का प्रशिक्षण शिविर 18 नवंबर से 2 दिसंबर 2024 तक राज्य एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र, मैरवा धाम में आयोजित किया गया था। शिविर में बिहार के विभिन्न जिलों से आई 18 खिलाड़ियों ने कोच पिंकी कुमारी के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की तीन प्रशिक्षु खिलाड़ी निक्की कुमारी, रुबी कुमारी, और निशा कुमारी का चयन हुआ है। इसके अलावा, खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर से गुनगुन कुमारी और मैरवा फुटबॉल क्लब से प्रिया कुमारी भी टीम में शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों के चयन पर रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक राजीव लोचन मिश्रा, आईएमए सीवान के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण सिंहा, सचिव डॉ. शरद चौधरी, डॉ. संगीता चौधरी, डॉ. रीता सिंहा, डॉ. राम एकबाल प्रसाद गुप्ता, डॉ. रामजी चौधरी, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. विनय पांडेय, डॉ. आरती रानी पांडेय, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अनिल कुमार, और मुख्य संरक्षक डॉ. आर. एन. ओझा सहित अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर