Explore

Search

March 14, 2026 2:06 am

मैरवा में 2.9 किलोग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान के दौरान पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

• मैरवा थाना क्षेत्र के मिसकरही गांव में छापेमारी
• 2.9 किलोग्राम गांजा बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार
• एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर भेजा गया न्यायिक हिरासत
• पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ सूचना देने की अपील की

सिवान: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मैरवा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छापेमारी के दौरान 2.9 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 13 मार्च 2026 को मैरवा थाना क्षेत्र के मिसकरही गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने 2.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया और मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मिसकरही गांव निवासी विजय राजभर (पिता रामशिष राजभर) तथा बड़गांव निवासी मुकेश कुमार राम (पिता हेरेंद्र राम) के रूप में की गई है। दोनों के खिलाफ मैरवा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त विजय राजभर का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मैरवा थाना में पहले भी चोरी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं।
छापेमारी की इस कार्रवाई में मैरवा थाना के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की टीम शामिल रही।
सिवान पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, निर्माण, खरीद-बिक्री या सेवन से संबंधित कोई भी सूचना मिले तो तत्काल अपने नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9031683607 पर सूचना दें, ताकि नशा कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर