Explore

Search

March 6, 2026 1:40 am

मैरवा में महिला से छीनतई की घटना की एसपी ने की जांच

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने शनिवार को मैरवा के ब्लॉक गेट के सामने शुक्रवार को हुई छीनतई की घटना की जांच की। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर एक महिला से आभूषण और नकदी छीन लिए थे। एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है, और यह भी देखा जा रहा है कि कहीं पुलिस की तरफ से कोई लापरवाही तो नहीं हुई। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

घटना का विवरण:
मैरवा थाना क्षेत्र के बरासो निवासी हरेंद्र सिंह की पत्नी समुद्र देवी शुक्रवार को मैरवा बाजार से अपने गांव लौटने के लिए ब्लॉक गेट के पास ऑटो की प्रतीक्षा कर रही थीं। उसी दौरान, दो बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे। उनके साथ पहले से मौजूद दो महिलाओं ने सहयोग किया और समुद्र देवी के गले से मंगलसूत्र, कान के सोने के टॉप्स और पास रखे पोस्ट ऑफिस से निकाले गए ₹4,000 छीनकर फरार हो गए।

इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कह रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर