Explore

Search

June 20, 2026 11:56 am

मैरवा में कार से 79 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर संजय कुमार गिरि गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा: पुलिस ने शुक्रवार को स्टेशन रोड आदर्श नगर मोड़ के पास एक कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें 79 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार समेत शराब जब्त कर ली और तस्कर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल निवासी संजय कुमार गिरि के रूप में हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी में और कौन-कौन शामिल हैं, शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, और इस मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर