Explore

Search

June 20, 2026 1:20 pm

मैरवा : महाराजा अहिबरन के जन्म दिवस पर समाज सेवा और समरसता का संकल्प

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा (सिवान): प्रखंड मुख्यालय के मझौली रोड स्थित एक मैरेज हाल में शनिवार को बर्णवाल जाति के आदि महापुरुष महाराजा अहिबरन का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर और महाराजा अहिबरन के तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुई।

बर्णवाल सेवा समिति द्वारा आयोजित इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और बर्णवाल सेवा समिति के मैरवा अध्यक्ष जयचंद प्रसाद ने कहा कि महाराजा अहिबरन के बताए गए रास्ते पर चलकर ही हम सभी जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं। उनके त्याग और समाज की सेवा में योगदान देने के मार्ग पर चलने का संकल्प सभी को लेना चाहिए।

समारोह में भारतवर्षीय बर्णवाल सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिभूषण बर्णवाल, समिति के बिहार प्रदेश मंत्री डा. मानिकचंद्र बर्णवाल, सिवान बर्णवाल सेवा समिति के उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश बर्णवाल, और अन्य कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। समारोह का उद्देश्य समरस समाज निर्माण और महाराजा अहिबरन के योगदान को सम्मानित करना था।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर