Explore

Search

August 5, 2026 10:30 am

मैरवा : फसल में शरारती तत्वों ने लगाई आग, सैकड़ों बोझा गेहूं जलकर राख

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मैरवा के उपाध्याय छापर में खेत में रखे गेहूं के 100 बोझे जलाए, पीड़ित किसान ने दी प्राथमिकी के लिए आवेदन

मैरवा (सिवान): थाना क्षेत्र के उपाध्याय छापर गांव में गुरुवार की शाम शरारती तत्वों ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेत में दौनी के लिए रखे गए लगभग 100 बोझा गेहूं की फसल को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया, जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर फसल मालिक दिग्विजय नाथ पांडेय ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच के बाद वापस लौट गई।

दिग्विजय नाथ पांडेय ने बताया कि गेहूं की फसल की कटाई के बाद बोझा बनाकर खेत में रखा गया था और शाम को दौनी की तैयारी थी। इसी बीच किसी ने उन्हें फोन कर आग लगने की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचे, तब तक गेहूं की पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी।

घटना की सूचना पाकर पहुंचे अग्निशामक दल और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।पीड़ित किसान ने इस घटना में आधा दर्जन लोगों की संलिप्तता बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को आवेदन सौंपा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर