✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
मैरवा। नेहरू युवा केंद्र सिवान द्वारा मैरवा प्रखंड स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 22 दिसंबर 2024 को हुआ। इस प्रतियोगिता में बालक फुटबॉल, बालिका कबड्डी, बालक एवं बालिका बैडमिंटन, और 4×100 मीटर रिले रेस का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में आदर्श मध्य विद्यालय मैरवा ने हरिराम उच्च विद्यालय मैरवा की फुटबॉल टीम को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। आदर्श मध्य विद्यालय मैरवा की रिले टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि बालिकाओं में उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कबड्डी में राजेंद्र कुछ सेवा आश्रम बालिका उच्च विद्यालय मैरवा की छात्राओं ने भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
खेल के दूसरे दिन मुडीयारी पंचायत के मुखिया और सिवान जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय भास्कर चौहान, पतार पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक कार्तिक सिंगला, समाजसेवी बसंत कुमार पाठक, आरएलबीएसए फाउंडेशन के निर्देशक संजय पाठक, स्पोर्ट्स इंचार्ज सलमा खातून, और प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर ब्यूटी मिश्रा एवं नीलम मिश्रा मौजूद रहे।
नेहरू युवा केंद्र सिवान द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई। मुखिया अजय भास्कर चौहान ने खिलाड़ियों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया, वहीं मुखिया अरविंद कुमार सिंह ने पतार पंचायत में भी रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम चलाने की अपील की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे, जिन्होंने इस आयोजन को उत्साह और उमंग से भर दिया।