✒️ परवेज़ अख्तर / एडिटर इन चीफ
एसटीएफ और मैरवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
- हथियार खरीद-बिक्री के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
- एक पिस्टल, 25 गोली, चार बाइक व एक कार बरामद
- पुलिस को चोरी के वाहन होने की आशंका
- इंग्लिश गांव में देर रात हुई छापेमारी
सिवान: मैरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव में गुरुवार की रात एसटीएफ और मैरवा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर हथियार खरीद-बिक्री के धंधे में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष जायसवाल भी शामिल थे।
गिरफ्तार युवकों की पहचान इसरार खान, अहमद राजा खान तथा मुजाहिद्दीन खान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, 25 जिंदा गोली, चार बाइक और एक कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार बरामद वाहनों के कागजात मांगे गए, लेकिन आरोपित उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सके। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि सभी वाहन चोरी के हो सकते हैं। फिलहाल वाहनों की जांच की जा रही है।
पूछताछ के दौरान कबीर गांव निवासी विकास राजभर का नाम भी हथियार कारोबार से जुड़ा होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा अन्य संभावित आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी है।

