Explore

Search

March 21, 2026 10:18 pm

मैरवा : पति ने की पत्नी की बेरहमी से पिटाई, हत्या की कोशिश का आरोप

पति ने की पत्नी की बेरहमी से पिटाई, हत्या की कोशिश का आरोप
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मैरवा के नवलपुर गांव की घटना, महिला ने गला दबाने और जहर देने का लगाया आरोप

सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में सोमवार शाम एक महिला को उसके पति ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला प्रियंका देवी को ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रियंका देवी ने अपने पति भीम प्रजापति पर गला दबाने, मारपीट करने और जहर देकर हत्या करने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी। सोमवार को पति ने पहले गला दबाकर मारने की कोशिश की, फिर उसे जबरन जहर पिला दिया।

महिला के अनुसार, उसके बच्चों के साथ भी मारपीट की गई। किसी तरह जान बचाकर वह बच्चों को लेकर भाग निकली और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंची।

घटना की सूचना पर मैरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि पीड़िता के बयान के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर