Explore

Search

March 5, 2026 6:28 pm

मैरवा नगर पंचायत उपचुनाव : मुख्य पार्षद पद के लिए चौथे दिन दो नामांकन दाखिल

मैरवा नगर पंचायत उपचुनाव : मुख्य पार्षद पद के लिए चौथे दिन दो नामांकन दाखिल
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

रिंकू देवी और उर्मिला उपाध्याय ने भरा पर्चा, नामांकन प्रक्रिया में आई तेजी

मैरवा (सिवान): मैरवा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद के उपचुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके साथ ही नामांकन का खाता भी खुल गया।

नामांकन के लिए प्रखंड कार्यालय में एक विशेष काउंटर बनाया गया है, जहां प्रत्याशी और उनके समर्थक पहुंच रहे हैं। शनिवार को नगर पंचायत की पूर्व मुख्य पार्षद सुभावती देवी की बहू रिंकू देवी ने और उपाध्याय छापर निवासी सौमिल उपाध्याय की मां उर्मिला उपाध्याय ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन से पूर्व दोनों प्रत्याशी मैरवा धाम स्थित हरिराम ब्रह्म मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचीं।

नामांकन प्रक्रिया धीमी गति से चलने के कारण नगर में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशियों को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है और मतदाता यह जानने को उत्सुक हैं कि और कौन-कौन उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर