Explore

Search

June 20, 2026 11:54 am

मैरवा: दुष्कर्म कांड की जांच में लापरवाही पर एसआई निलंबित

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा दुष्कर्म कांड की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में केस की जांच अधिकारी (आईओ) सह एसआई ज्योति पटेल को एसपी अमितेश कुमार ने निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मैरवा में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी, जिसमें ज्योति पटेल को केस की जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन उनके द्वारा इस मामले में लापरवाही बरती जा रही थी। इस संबंध में एसपी ने मैरवा एसडीपीओ को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद एसडीपीओ ने अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंपी, जिसके आधार पर एसपी ने ज्योति पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

इस मामले पर एसपी ने कहा कि दुष्कर्म कांड की जांच में लापरवाही बरतना गंभीर मामला है, इसलिए कार्रवाई करते हुए एसआई ज्योति पटेल को निलंबित कर दिया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर