Explore

Search

March 30, 2026 2:03 am

मैरवा थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के दो अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पिस्टल व कारतूस के साथ दो आरोपी दबोचे गए

  • गोलीकांड के बाद पुलिस ने तेजी से की कार्रवाई
  • दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
  • एक देशी पिस्टल, तीन कारतूस और एक खोखा बरामद
  • आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने

सीवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 28 मार्च की रात हुए एक गोलीकांड के बाद की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 की रात करीब 9:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तितरा गांव में विजय कुमार (पिता–चंद्रमा पंडित, निवासी–ठेपहां, थाना जीरादेई) को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया है। सूचना मिलते ही मैरवा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया।
घटना के बाद पुलिस ने जख्मी के बयान के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस कांड में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक देशी पिस्टल, तीन कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार और मोहित कुमार उर्फ मोहित पटेल (दोनों निवासी–तितरा, थाना मैरवा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मोहित कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें आर्म्स एक्ट और लूट से संबंधित कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले में एक और कांड दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में मैरवा थाना के थानाध्यक्ष राहुल कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर