Explore

Search

March 5, 2026 11:39 pm

मैरवा: डीआईजी ने किया एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सारण रेंज के डीआईजी निलेश कुमार ने शुक्रवार को मैरवा एसडीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उनके मैरवा आगमन की सूचना से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। डीआईजी के पहुंचने से पहले ही विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी चौकस दिखे।

डीआईजी ने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पुलिस अनुमंडल कार्यालय का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद परिसर और उसके आसपास की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पास में स्थित बैरक का भी निरीक्षण किया।

इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्षों के साथ बैठक की और आपराधिक रजिस्टर, स्टेशन डायरी, तथा केस अनुसंधान प्रगति की समीक्षा की। लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने और अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। डीआईजी ने इस बात पर जोर दिया कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को तत्परता से निभाएं।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारी फाइल लेकर दौड़ते नजर आए। डीआईजी निलेश कुमार इन दिनों प्रमंडल क्षेत्र के विभिन्न जिलों के थानों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मैरवा डीएसपी कार्यालय का दौरा कर केसों की समीक्षा की।

इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार, एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह चौहान, मैरवा थानाध्यक्ष राकेश कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर