Explore

Search

June 20, 2026 3:19 am

मैरवा : जमालुद्दीन नट पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, दो नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • सेमरा-मैरवा मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग
  • पिकअप मालिक जमालुद्दीन नट के पैर में लगी गोली
  • गाड़ी पर भी नौ गोलियां लगने की सूचना
  • दो नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर वाहन मालिक को घायल कर दिया।
घटना 13 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े तीन बजे सेमरा-मैरवा मार्ग स्थित एक आश्रम के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, सेमरा निवासी पिकअप वाहन मालिक जमालुद्दीन नट अपनी गाड़ी लेकर मैरवा जा रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी।
इस दौरान एक गोली जमालुद्दीन के बाएं पैर में लग गई, जबकि पिकअप वाहन पर करीब नौ गोलियां लगने की बात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायल जमालुद्दीन ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए इंग्लिश गांव निवासी गुड्डू खान और सद्दाम खान को नामजद आरोपित बनाया है।
मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर