चोरी की 12 बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार, पूछताछ में गिरोह का खुलासा
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
वाहन जांच के दौरान मैरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमावर्ती जिलों से जुड़ा नेटवर्क उजागर
सिवान। मैरवा थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की 12 मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के अदमापुर निवासी फिरोज अंसारी एवं विशाल कुमार के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को मैरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिश मोड़ के समीप विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें रोका गया। कागजातों की जांच एवं सत्यापन में मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। इसके बाद दोनों को विधि-सम्मत रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उनकी निशानदेही पर मैरवा थाना क्षेत्र से छह अन्य चोरी की बाइक तथा रघुनाथपुर थाना क्षेत्र से पांच चोरी की बाइक बरामद की गई। इस प्रकार कुल 12 मोटरसाइकिलों की बरामदगी की गई है।
बरामद बाइकों में कुछ सिवान एवं सीमावर्ती जिलों की तथा कुछ उत्तर प्रदेश की बताई जा रही हैं। इस मामले में मैरवा थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एसपी ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़
मिर्जापुर के इस अस्पताल में शुरू हो रही है सिटी स्कैन सुविधा, सरकारी दाम पर होगी जांच
June 10, 2024
6:28 pm
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें चलेंगी लेट, ये है वजह
June 10, 2024
6:05 pm
लाइव क्रिकेट स्कोर