Explore

Search

March 31, 2026 1:39 am

मैरवा : गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कार्रवाई, मैरवा थाना में प्राथमिकी दर्ज

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सिलेंडर व बाइक जब्त

  • ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
  • बाइक पर तीन गैस सिलेंडर ले जाते पकड़ा गया मामला
  • सिलेंडर व मोटरसाइकिल जब्त
  • ईसी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू

सिवान: मैरवा थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई।
बताया गया कि 29 मार्च को मैरवा थाना को ग्रामीणों से सूचना मिली कि लंगडपुरा गांव में एक व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल पर तीन गैस सिलेंडर कालाबाजारी की नीयत से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर जांच की, जिसमें तीन गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इसके बाद मोटरसाइकिल और सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया। जब्त सिलेंडरों को बीसीएंडसी गैस एजेंसी के संचालक को अगले आदेश तक सुरक्षित रखने के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।
इस मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर मैरवा थाना में धारा 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विधिवत जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर