Explore

Search

March 5, 2026 8:18 pm

मैरवा: कार व बाइक से 167 लीटर शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

यूपी-बिहार सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करों से पूछताछ जारी

मैरवा (सीवान): थाना क्षेत्र के धरनी छपार चेक पोस्ट के निकट रविवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार और एक बाइक से 167 लीटर विदेशी शराब जब्त की। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर कड़ी निगरानी के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में गोपालगंज के माझागढ़ थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी राजू साह, कूड़ाघाट के कार चालक अशोक कुमार थापा, और गोरखपुर कैंट थाना के बेतिया हाता निवासी विशाल खुराना शामिल हैं।

पुलिस तीनों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि शराब तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क का भी खुलासा किया जा सके। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर