✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
मैरवा : एशियन हैंडबॉल फेडरेशन द्वारा दिल्ली में आयोजित एशियन सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी खुशबू का खेल प्रेमियों और अकादमी के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।
यह चैंपियनशिप 3 से 10 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित की गई थी, जिसमें एशिया महादेश की आठ टीमों ने भाग लिया। खुशबू का चयन गुजरात के गांधीनगर साई सेंटर में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। उनके प्रशिक्षक संजय पाठक ने बताया कि खुशबू पहले भी 2019 में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं, जब उन्होंने यूथ एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लिया था। इसके साथ ही, रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी से प्रशिक्षित अन्य खिलाड़ी रागिनी कुमारी, खुशबू शर्मा, और मनीषा कुमारी भी जूनियर एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में लेबनान में खेल चुकी हैं।
खुशबू बिहार की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सीनियर वर्ग में एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लिया है। खुशबू, आंदर निवासी पंचदेव यादव और पानमती देवी की सबसे बड़ी संतान हैं।
खुशबू के गृह गांव पहुंचने पर हैंडबॉल एशोसिएशन ऑफ सिवान के सचिव सलमा खातून, अध्यक्ष रवि शंकर पांडेय, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, आई एम ए सिवान के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण सिंहा और अन्य गणमान्य लोग जैसे डॉक्टर शरद चौधरी, डॉक्टर संगीता चौधरी, डॉक्टर रिता सिंह, डॉक्टर आरती रानी पांडेय, डॉक्टर विनय पांडेय, डॉक्टर राम इकबाल प्रसाद गुप्ता, डॉक्टर सत्य प्रकाश, डॉक्टर रामजी चौधरी, डॉक्टर अशोक कुमार, डॉक्टर अनिल कुमार, डॉ. आशुतोष सिन्हा, डॉ. शंकर सिंह और लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के मुख्य संरक्षक डॉक्टर आर एन ओझा एवं निदेशक राजीव लोचन मिश्रा ने उन्हें बधाई दी।