Explore

Search

August 5, 2026 12:14 pm

मैरवा : उषा के नेतृत्व में सीनियर महिला रग्बी फुटबॉल टीम औरंगाबाद रवाना

✍🏻परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बिहार राज्य सीनियर रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में सीवान की टीम पहली चुनौती के लिए तैयार

सीवान जिला सीनियर महिला रग्बी फुटबॉल टीम, अनुभवी खिलाड़ी उषा कुमारी के नेतृत्व में, बिहार राज्य रग्बी फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए औरंगाबाद रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2025 तक चलेगी, जिसमें सीवान अपना पहला मैच 4 अप्रैल को खेलेगा।

सीवान जिला रग्बी फुटबॉल संघ के सचिव संतोष कुमार सिंह ने बताया कि टीम का चयन रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित चयन सह प्रशिक्षण शिविर के आधार पर किया गया है। इस टीम में संजना कुमारी, शालू भारती, अलका कुमारी, खुशी कुमारी, निशा कुमारी, शालू राम, गुंजा कुमारी, रंजू कुशवाहा, प्रिया गोंड़, राजनंदनी कुमारी और सिमरन परवीन शामिल हैं।

टीम को रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के मुख्य कोच एवं निदेशक संजय पाठक के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खिलाड़ी सलमान खातून ने प्रशिक्षित किया है। इस मौके पर आईएमए सीवान के अध्यक्ष डॉ. शशी भूषण सिंह, सचिव डॉ. शरद चौधरी, डॉ. रीता सिंह, डॉ. संगीता चौधरी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. रामजी चौधरी, आरती रानी पांडेय, डॉ. विनय पांडेय, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. शंकर सिंह, डॉ. राम इकबाल प्रसाद गुप्ता, मुख्य संरक्षक डॉ. आर.एन. ओझा, आरएलबीएसए फाउंडेशन के निदेशक राजीव लोचन मिश्रा, संरक्षक बसंत कुमार पाठक, विवेक कुमार सिंह और अमृता कुमारी समेत कई लोगों ने टीम को शुभकामनाएं दीं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर