Explore

Search

June 20, 2026 2:44 pm

मैरवा : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, आधा दर्जन लोग घायल

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव के समीप सोमवार सुबह एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें महिला सहित करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों में अभिनव कुमार, सोनी देवी, रश्मि कुमारी, अभियान कुमार, आकाश कुमार और निप्पू देवी शामिल हैं। स्वजनों ने बताया कि दरौली थाना क्षेत्र के बेलांव गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद सभी लोग कार से पटना लौट रहे थे। जैसे ही कार विजयीपुर मोड़ के समीप पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
घटना की सूचना पर घायलों के स्वजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल था।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर