Explore

Search

April 12, 2026 2:47 pm

ताउम्र मुख्यमंत्री रहेंगे नीतीश कुमार : मौलान इमरान

ऑल मदरसा युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना इमरान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए करते हुए कहा कि 2025 में फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे, और यह कोई भविष्यवाणी नहीं, बल्कि एक सत्य है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री की कोई वैकेंसी है। गठबंधन कोई भी हो बनेंगे नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री। क्योंकि नीतीश कुमार एक सच्चे समाजवादी नेता है,जब तक नीतीश कुमार इस धरती पर हैं, तब तक बिहार में कोई भी वैकेंसी नहीं हो सकती।

मौलाना इमरान ने आगे कहा कि नीतीश कुमार सभी वर्गों के मुख्यमंत्री हैं और उनकी सरकार का उद्देश्य न्याय और विकास है, न कि किसी विशेष धर्म या जाति को लाभ पहुंचाना। उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार ने जाति, धर्म, संप्रदाय की दीवारों को तोड़कर समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए काम किया है।

मौलाना इमरान ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में सड़कें बनाई, एलईडी लाइटें लगवाईं, और लालटेन की जगह आधुनिक रोशनी दी। इसके अलावा, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं से बिहार के युवाओं को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर दिया।  शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए उन्होंने बीपीएससी के माध्यम से शिक्षकों की बहाली की। नीतीश कुमार ने समाजवादी विचारधारा को अपनाया है, जो केवल शब्दों में नहीं, बल्कि उनके कार्यों में भी नजर आता है।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग यह कह रहे हैं कि नीतीश कुमार ने केवल मदरसा और कब्रिस्तान के लिए काम किया है, जो पूरी तरह से गलत है। बिहार में सभी समुदायों के लिए समान रूप से काम किया गया है, चाहे वह मदरसा हो, संस्कृत विद्यालय हो, या सरकारी स्कूल। नियोजित शिक्षकों को नियमित करने, हर समाज के लिए काम करने का उनका योगदान बिहार के लिए मिसाल है।

मौलाना इमरान ने अंत में यह भी कहा कि जो लोग यह सोच रहे हैं कि नीतीश कुमार की जगह कोई और ले सकता है, वे केवल मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। जब तक नीतीश कुमार बाहयात हैं वो बिहार के  मुख्यमंत्री के रूप में बिहार की जनता की सेवा करते रहेंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर