Explore

Search

March 22, 2026 3:06 pm

महाराजगज : हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने के मामले में गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के रिसौरा पंचायत स्थित जगदीशपुर गांव में 4 दिसंबर की रात गांव के ही अजहर अली की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस मामले में मृतक के पिता खलील मियां के आवेदन पर एक युवती समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नामजद अभियुक्तों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर