Explore

Search

June 21, 2026 10:39 pm

महाराजगंज: 3.41 लाख रुपये में हुई सब्जी मंडी की बंदोबस्ती

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

नगर पंचायत कार्यालय में हुआ बंदोबस्ती कार्यक्रम, अधिकारियों की मौजूदगी में तय हुई प्रक्रिया

महाराजगंज नगर पंचायत कार्यालय कक्ष में मंगलवार को सब्जी मंडी की बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। नगर कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) हरिश्चंद्र ने बताया कि बंदोबस्ती 3 लाख 41 हजार रुपये में तय की गई है। इसके अलावा 5% निबंधन शुल्क (₹17,050) और 5% स्टाफ शुल्क (₹17,050) भी जमा करना होगा।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शारदा देवी, सहायक लोक स्वच्छता अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सोनाली छाया, प्रधान लिपिक मनु कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर