Explore

Search

June 21, 2026 10:33 pm

महाराजगंज: होली को लेकर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान): होली को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है

संवेदनशील क्षेत्रों में सख्त निगरानी

अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनिल कुमार ने बताया कि महाराजगंज, दारौंदा, भगवानपुर, बसंतपुर, गोरेयाकोठी और लकड़ी नबीगंज प्रखंड के संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने का निर्देश दिया गया है

शरारती तत्वों पर कड़ी नजर, सोशल मीडिया पर सतर्कता

एसडीओ ने लोगों से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तत्पर रहने का निर्देश दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट से बचने की सलाह दी गई

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर