Explore

Search

June 21, 2026 8:54 pm

महाराजगंज: हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पूर्व मुखिया सहित दो पर प्राथमिकी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के भगौछा निवासी पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया पति सुनील राय के भाई रंजय राय के पुत्र के छठिहार समारोह में हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में थाना में पदस्थापित एएसआई अमरेंद्र कुमार ने आवेदन देकर पूर्व मुखिया सुनील राय सहित एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, एक जनवरी 2025 को तक्कीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील राय के भाई के पुत्र के छठिहार समारोह में नर्तकियों के साथ डांस के दौरान हवाई फायरिंग की गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें स्पष्ट रूप से एक व्यक्ति को नाच-गाने के दौरान फायरिंग करते हुए देखा गया।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। ऐसे मामलों में प्रशासन पहले भी कार्रवाई करता रहा है, क्योंकि हर्ष फायरिंग न केवल कानून के खिलाफ है बल्कि यह जान-माल के लिए भी खतरा पैदा करता है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर