Explore

Search

May 7, 2026 9:04 pm

महाराजगंज : साइबर ठगों ने बैंक खाता से 17 हजार की निकास

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान): शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से एक ग्राहक के खाता से 17 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। घटना के बारे में बताया गया कि जिगरहवां निवासी अनूप कुमार सिंह का खाता महाराजगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में है।

सोमवार को अचानक उनके मोबाइल पर पैसे की निकासी का मैसेज आया, जिसे देखकर वे तुरंत बैंक पहुंचे। बैंक में खाता चेक किया गया तो पता चला कि साइबर ठगों ने एक बार में 10 हजार और दूसरी बार में 7 हजार रुपये की निकासी की थी।अनूप कुमार सिंह ने इस मामले की शिकायत थाना और साइबर थाना में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर