Explore

Search

July 27, 2026 5:52 pm

महाराजगंज : सांसद ने सरकार के विभिन्न मंत्रियों से की मुलाकात

✒️ परवेज़ अख्तर / एडिटर इन चीफ

क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को मंत्रियों के समक्ष रखा


  • सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व पेयजल योजनाओं पर हुई चर्चा
  • लंबित विकास योजनाओं को जल्द पूरा कराने की मांग
  • स्कूलों-कॉलेजों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर
  • विकास योजनाओं को गति देने की मांग

महाराजगंज(सिवान): सांसद ने बिहार सरकार के विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। इस दौरान उन्होंने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
सांसद ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी तथा राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कई विकास योजनाएं अधूरी पड़ी हैं, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने संबंधित विभागों से योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग की।
शिक्षा विभाग से हुई चर्चा के दौरान क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, शिक्षकों की कमी दूर करने तथा शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
सांसद ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है, ताकि जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर