Explore

Search

May 5, 2026 11:22 pm

महाराजगंज : सर्पदंश से आठ वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सर्पदंश से आठ वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

रतनपुरा गांव की घटना, करकट के घर में सोते समय सांप ने डसा

सीवान : महाराजगंज थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में मंगलवार देर रात सर्पदंश की दर्दनाक घटना में आठ वर्षीय मासूम सुफियान अंसारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के सोहराब अंसारी के पुत्र के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, सुफियान करकट की छत वाले घर में अपने स्वजनों के साथ सोया हुआ था। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे डंस लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर स्वजन दौड़े और उसे तत्काल सदर अस्पताल सीवान ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से करकट के घरों की सुरक्षा व जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर