Explore

Search

March 22, 2026 10:21 am

महाराजगंज : संतराम पंथ के सतसंग व भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान): मंगलवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित संत रामदास आश्रम परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर संतराम पंथ अनुयायियों का सत्संग आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और संत रामदास की पुण्यतिथि भी मनाई गई।

सत्संग की शुरुआत संत रामदास की समाधि पर माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भोजन प्रसाद लिया। मुख्य वक्ता डॉ. संजय ने अपने संबोधन में कहा, “मानवता सबसे बड़ा धर्म है। हम सभी संतराम पंथ के संस्थापक जगदीश दास महाराज के शिष्य हैं और उनके जीवन से हमें त्याग और समर्पण की प्रेरणा मिलती है।”

कार्यक्रम में डॉ. प्रतिभा सिंह, बाबूनंद मिश्रा, भाग्य नारायण सिंह, विजय सिंह, भृगुनाथ सिंह, अरविंद प्रसाद और अन्य लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर