Explore

Search

March 22, 2026 7:10 am

महाराजगंज: श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर 1008 दीपों का यज्ञ और भजन-कीर्तन का आयोजन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के पावन अवसर पर भव्य दीप यज्ञ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। यह आयोजन परिसर में स्थित रघुबीर सिंह स्मृति स्मारक स्थल पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य पुजारी धर्मनाथ पांडेय द्वारा स्मारक स्थल पर स्थापित तुलसी पौधे का पूजन कर और 1008 दीपों को एक साथ प्रज्ज्वलित कर दीप यज्ञ से की गई। शिक्षक और वाचनालय समिति के मानद सदस्य कुमार राजकपूर टीपू ने बताया कि स्मारक स्थल को मंदिर का स्वरूप प्रदान किया गया है। यहां स्वतंत्रता सेनानी स्व. रघुबीर सिंह की आदमकद मूर्ति के साथ उनकी धर्म पत्नियों, स्व. राजरानी देवी और स्व. बसंती देवी की मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं।

इस अवसर पर शिक्षिका संगीता कुमारी, रेणु सिंह, जगेश्वर पांडेय, व्यास सिंह, भागवत पांडेय, उप मुखिया कौशल्या देवी और प्रत्युष सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे। भजन-कीर्तन और दीप यज्ञ से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर