Explore

Search

March 22, 2026 4:47 pm

महाराजगंज : शहर के मालवीय पूर्व विधायक उमाशंकर प्रसाद का 122वां जन्म दिवस मनाया गया

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सीवान): उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को शहर के मालवीय और बलिदानी पूर्व विधायक उमाशंकर प्रसाद का 122वां जन्म दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकालने से हुई, जिसमें उन्होंने मुख्य पथ और विद्यालय में स्थापित उमाशंकर प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शारदा देवी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उमाशंकर प्रसाद ने शिक्षा के क्षेत्र में जो अलख जगाई, वह आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपनी निजी भूमि और निजी धन से प्राथमिक और उच्च विद्यालय स्थापित कर यह संदेश दिया कि इच्छाशक्ति और समर्पण से सब कुछ संभव है।

उनकी सोच थी कि क्षेत्र के बच्चों को प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक की सुविधा यहीं उपलब्ध हो। वे एक बार विधायक बने और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी। इसके साथ ही, उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस महान विभूति को याद करते हुए उनके योगदान को सराहा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर