Explore

Search

May 6, 2026 1:59 am

महाराजगंज : व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष से बदमाशों ने लूटी मोबाइल, सोने की चेन व अंगूठी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बंगरा नहर पर हथियार के बल पर पांच बदमाशों ने दिया लूट की घटना को अंजाम, पुलिस कर रही जांच

महाराजगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के महाराजगंज-अफराद मुख्य पथ पर बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। टेघड़ा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरेश कुमार गौतम से हथियार के बल पर मोबाइल, सोने की चेन और अंगूठी लूट ली गई। घटना बंगरा गांव के पास नहर के समीप हुई।

बताया गया कि अमरेश कुमार गौतम आकाशी मोड़ से अपनी बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बंगरा एकाहवा आम के पास दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। इस दौरान दो बदमाशों ने उनकी कमर पर पिस्टल तान दी और मोबाइल, सोने की चेन व अंगूठी लूट ली। बदमाशों ने उनकी बाइक की चाबी भी छीन ली और बंगरा नहर के बांध की ओर भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। इस दौरान बदमाशों द्वारा फेंकी गई अमरेश कुमार की मोबाइल बरामद की गई है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। दिनदहाड़े इस तरह की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर