Explore

Search

June 21, 2026 4:03 pm

महाराजगंज : वीआईपी पार्टी ने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत, नीतीश द्विवेदी ने ली क्षेत्र परिवर्तन की शपथ

महाराजगंज: वीआईपी पार्टी ने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत, नीतीश द्विवेदी ने ली क्षेत्र परिवर्तन की शपथ
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मौनिया बाबा की समाधि से संकल्प लेकर बोले – अब महाराजगंज को बदलना है, यहां से हटना नहीं

महाराजगंज : पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की अगुवाई वाली विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने रविवार को महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नीतीश कुमार द्विवेदी ने मौनिया बाबा परिसर से क्षेत्र परिवर्तन की शपथ लेते हुए यात्रा का शुभारंभ किया। यह अभियान 15 जून तक चलेगा।

मौनिया बाबा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नीतीश द्विवेदी ने भोजपुरी भाषा में कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए कहा,

“मौनिया बाबा की धरती पर खड़ा होकर हम वादा करते हैं कि जब तक महाराजगंज की तस्वीर नहीं बदलते, तब तक यहां से नहीं हटेंगे।”

उन्होंने कहा कि महाराजगंज की जनता को वर्षों से ठगा गया है। यहां अब तक न विश्वविद्यालय, न बड़ा अस्पताल, और न ही जिला बनने जैसा विकास हुआ है।

नीतीश द्विवेदी ने वादा किया कि उनकी पार्टी हर घर, हर गांव और हर पंचायत तक पहुंचेगी, जन समस्याएं सुनेगी और समाधान के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर देने की भी प्रतिबद्धता जताई।

जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए पार्टी कार्यकर्ता जनसम्पर्क करेंगे, गांव-गांव जाकर लोगों से आशीर्वाद मांगेंगे और बदलाव का संदेश देंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर