Explore

Search

March 21, 2026 10:15 pm

महाराजगंज : विधानसभा चुनाव को लेकर महाराजगंज में 99 शस्त्र अनुज्ञप्तिधारकों का हुआ सत्यापन

विधानसभा चुनाव को लेकर महाराजगंज में 99 शस्त्र अनुज्ञप्तिधारकों का हुआ सत्यापन
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

दो जून तक पूरा करना होगा शस्त्र सत्यापन, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

महाराजगंज (सिवान): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तहत महाराजगंज थाना क्षेत्र में शस्त्र अनुज्ञप्तिधारकों का सत्यापन कार्य तेजी से जारी है। जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर 28 मई से शुरू हुआ यह अभियान दो जून तक चलेगा।

प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार भारती ने जानकारी दी कि थाना क्षेत्र में कुल 181 शस्त्र अनुज्ञप्तिधारक पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 99 लोगों ने अपने शस्त्रों का सत्यापन करा लिया है।

थानाध्यक्ष ने शेष अनुज्ञप्तिधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर आकर अपने शस्त्रों का सत्यापन कराएं, अन्यथा उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव के मद्देनजर यह प्रक्रिया बेहद जरूरी मानी जा रही है ताकि असामाजिक तत्वों द्वारा हथियारों का दुरुपयोग न हो सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर