Explore

Search

March 22, 2026 11:56 am

महाराजगंज : लोक शिक्षा समिति के चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान) : अनुमंडल मुख्यालय के केशव नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में अहिल्याबाई होल्कर के 300वें जन्म दिवस के अवसर पर लोक शिक्षा समिति के तत्वावधान में चार दिवसीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने की।

प्रदेश सचिव ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र, आचार्य, अभिभावक, समिति और पूर्व छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति को केंद्र में रखते हुए शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक दृष्टि से समग्र विकास हेतु वार्षिक कार्ययोजना को मूल स्वरूप प्रदान करना है।

कार्यशाला को राजेश रंजन, ललित कुमार राय, कृष्ण कुमार प्रसाद, प्रमोद कुमार ठाकुर और रमेश चंद्र शुक्ल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कुमार विजय रंजन और आचार्यों की देखरेख में स्थानीय विद्यालय के बच्चों को जो संस्कार प्रदान किए जा रहे हैं, वे पूरे उत्तर बिहार के लिए अनुकरणीय हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर