Explore

Search

March 22, 2026 1:32 pm

महाराजगंज : राष्ट्र को नशा व रोग मुक्त करने में अहम भूमिका निभा रही ब्रह्माकुमारी : सांसद

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बाला बाबा मठ के मठाधीश बद्रीनारायण दास महाराज, मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, संस्था के मेडिकल विंग के सचिव बीके डा. बनारसी भाई व अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान पूरा परिसर ‘ओम शांति’ के उद्घोष से गुंजायमान हो गया।

सांसद ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बीके भाई बहन राष्ट्र को नशा मुक्त और रोग मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मेडिटेशन से असाध्य रोगों का इलाज इस विश्वविद्यालय में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के माध्यम से बीके भाई अपने ओजपूर्ण वाणी से लोगों को नशा मुक्त कर भारत के निर्माण में अपना अतुलनीय योगदान दे रहे हैं।

सांसद ने कहा कि किसी भी देश के नागरिकों के नशामुक्त और रोगमुक्त होने के बाद ही एक सफल राष्ट्र के निर्माण की कल्पना की जा सकती है। माउंट आबू से पधारे मेडिकल विंग के सचिव बीके डा. बनारसी भाई ने कहा कि देश में महामारी का रूप ले रहे शुगर और ब्लड प्रेशर की बीमारी को हमारी संस्था में मेडिटेशन के माध्यम से नियंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हार्ट ब्लाकेज जैसे गंभीर रोगों को भी मेडिटेशन से ठीक किया गया है। 28 लाख से अधिक लोग संस्था से जुड़कर नशामुक्त हुए हैं।

इस मौके पर भाजपा नेता मोहन कुमार पद्माकर, संजय सिंह राजपूत, दिनेश प्रसाद, डा. संतोष कुमार, बीके शोभा बहन, बीके निप्पू बहन, बीके जितेंद्र भाई, राजेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर