Explore

Search

March 22, 2026 3:10 pm

महाराजगंज : युवक की हत्या मामले में प्राथमिकी, चार नामजद

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज थाना क्षेत्र के रिसौरा पंचायत के जगदीशपुर में 4 दिसंबर की रात एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव की बरामदगी के बाद मृतक के पिता खलील मियां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने एक युवती समेत चार लोगों को नामजद किया।

खलील मियां ने आरोप लगाया कि 4 दिसंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे उनके बेटे अजहर अली को किसी ने फोन किया, जिसके बाद अजहर ने कहा कि वह जल्द ही घर लौटेगा। लेकिन रात आठ बजे जब परिवार ने अजहर को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और रात नौ बजे के करीब श्मशान घाट के पास महुआ के पेड़ से अजहर का शव गमछे से लटकता हुआ पाया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, और पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई थी और फिर शव को पेड़ से लटका दिया गया।

इस मामले में जगदीशपुर के मनोज मांझी, नवल मांझी, रिसौरा के राजन मांझी और एक युवती को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर