Explore

Search

March 16, 2026 12:53 pm

महाराजगंज : “मोदी-मोदी” के नारों से गूंज उठा जसौली, हजारों कार्यकर्ता पहुंचे सभा स्थल

“मोदी-मोदी” के नारों से गूंज उठा जसौली, हजारों कार्यकर्ता पहुंचे सभा स्थल
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से झुंड में पहुंचे समर्थक, उत्साह के साथ सुना प्रधानमंत्री का भाषण

महाराजगंज (सिवान): शुक्रवार को जसौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयुक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा। “मोदी-मोदी” के गगनभेदी नारों के साथ कार्यकर्ता गाड़ियों के लंबे काफिलों में सिवान शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों से सभा स्थल तक पहुंचे।

आरबीजीआर महाविद्यालय से भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों गाड़ियों के साथ कार्यकर्ता रवाना हुए। काजी बाजार से भाजपा नेत्री सुप्रिया जायसवाल की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं का दल उत्साह के साथ पहुंचा।

वहीं मोहन बाजार से भाजपा नेता मनीष सिंह, तक्कीपुर से राहुल सिंह, इंदौली से शैलू यादव और जगदीशपुर से विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं का दल सभा स्थल तक पहुंचा और प्रधानमंत्री का भाषण सुना।

सभा स्थल पर पूरे समय जोश और उल्लास का माहौल बना रहा। हर दिशा से “मोदी-मोदी” के नारों की गूंज सुनाई देती रही, जो प्रधानमंत्री के स्वागत में जनसमर्थन की गवाही दे रही थी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर