Explore

Search

March 22, 2026 3:08 pm

महाराजगंज : मुखिया संघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज ; प्रखंड के पोखरा पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष कन्हैया राय ने की। इस दौरान मुखिया संघ के सदस्यों ने एक स्वर में सरकार से अपने अधिकारों को सुदृढ़ करने की मांग की।

मुखिया संघ के सदस्यों ने कहा कि पंचायत स्तर पर कार्य करने में उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अपने अधिकारों को लेकर वे कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं और सरकार से मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें उनके वाजिब अधिकार नहीं मिल सके हैं।

बैठक में मुख्य रूप से मुखिया रत्नेश्वर यादव, अखिलेश प्रसाद, आनंदी प्रसाद और मनोज राय समेत कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर सरकार से पंचायत स्तर पर अधिकार सुनिश्चित कराने की मांग की।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर