Explore

Search

June 21, 2026 7:20 pm

महाराजगंज: मां गढ़ देवी मंदिर में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सपरिवार की पूजा-अर्चना

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रदेश की खुशहाली के लिए की गई प्रार्थना, मंदिर परिसर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रामनवमी के अवसर पर सीवान जिले के महाराजगंज स्थित प्रसिद्ध मां गढ़ देवी मंदिर में रविवार की सुबह बिहार के स्वास्थ्य सह विधि मंत्री मंगल पांडेय ने अपने परिवार संग पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

बलिया निवासी मंत्री मंगल पांडेय रविवार सुबह अपने परिवार के साथ मां गढ़ देवी मंदिर पहुंचे। मंदिर के पुजारी द्वारा विधिवत पूजन उपरांत उन्हें, उनकी पत्नी और भाई समेत परिवार के अन्य सदस्यों को चुनरी और प्रसाद प्रदान किया गया।

पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच पूजा-अर्चना की। मंदिर में भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

पूरे आयोजन के दौरान माहौल भक्तिमय और शांतिपूर्ण रहा, जबकि स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर