Explore

Search

March 22, 2026 1:31 pm

महाराजगंज : महाराजगंज में बना है 15 प्रतिशत अपार कार्ड

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सीवान): महाराजगंज प्रखंड के प्राथमिक और मध्य प्राथमिक विद्यालयों में अपार कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक केवल 15 प्रतिशत अपार कार्ड ही बन पाए हैं।

बीईओ राजकिशोर उपाध्याय ने जानकारी दी कि इस समय तक 3600 अपार कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी स्थानों पर अपार कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है और सभी प्रधानाध्यापकों को इस काम में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के लिए निर्देशित किया गया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अपार कार्ड बनाने में किसी भी प्रधानाध्यापक द्वारा लापरवाही बरती जाती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर