Explore

Search

March 22, 2026 7:14 am

महाराजगंज: भाजपा जमीनी कार्यकर्ताओं की पार्टी है – राहुल तिवारी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज प्रखंड के पटेढ़ा बाजार में शुक्रवार को भाजपा पूर्वी और पश्चिमी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

पश्चिम भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और यह जमीनी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया।

पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने अपने संबोधन में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने मौनिया बाबा मेला को राजकीय दर्जा, व्यवहार न्यायालय की स्थापना, और रैक प्वाइंट की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया। साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद सिन्हा के नाम पर पटेढ़ा में रेलवे स्टेशन निर्माण प्रक्रिया और महाराजगंज-बसंतपुर मुख्य मार्ग का शिलान्यास शीघ्र होने की बात कही।

इस अवसर पर दोनों जिलाध्यक्षों को सम्मान स्वरूप फरसा भेंट किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण मिश्रा और अजय पांडेय ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन शशिभूषण सिंह ने किया।

समारोह को मुखिया मंटू द्विवेदी, महामंत्री प्रफुल्ल राज पटेल, भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, विभाकर पांडेय, दिलीप कुमार सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, कुंदन सिंह, अमरज्योति तिवारी, पीपी रंजन द्विवेदी, और पैक्स अध्यक्ष हिमांशु शेखर शाही उर्फ पुटु शाही ने भी संबोधित किया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर