Explore

Search

July 4, 2026 9:43 pm

महाराजगंज : बीपीएससी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन रहा मुस्तैद

✍ परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज : शुक्रवार को अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई थी और अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारियां निभाई। एसडीओ अनिल कुमार, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, बीडीओ बिंदु कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार, और थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

मुख्यालय के सेंट जोसेफ स्कूल, उमाशंकर प्रसाद हाई स्कूल सह इंटर कालेज, सिहौता बंगरा हाई स्कूल, यूएससीडी डीएवी पब्लिक स्कूल, एसकेजेआर हाई स्कूल सह इंटर कालेज, और बोर्ड मिडिल स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कुल 2832 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें सेंट जोसेफ स्कूल में 600, उमाशंकर प्रसाद हाई स्कूल में 516, सिहौता बंगरा हाई स्कूल में 396, यूएससीडी डीएवी पब्लिक स्कूल में 600, एसकेजेआर हाई स्कूल में 300, और बोर्ड मिडिल स्कूल में 420 अभ्यर्थी शामिल थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर