Explore

Search

March 10, 2026 1:57 pm

महाराजगंज : बिहार दिवस की सफलता पर बीईओ ने दिए कई निर्देश

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान) : प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर उपाध्याय ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में नगर पंचायत क्षेत्र के सभी उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय और निजी विद्यालयों के प्राचार्यों तथा प्रखंड के सभी संकुल संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में बिहार दिवस को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें प्रभातफेरी, क्विज प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता के आयोजन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सभी विद्यालयों में बिहार दिवस के अवसर पर नीली लाइट जलाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 22 मार्च को सरकार के निर्देशानुसार सभी कार्यक्रमों का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि बिहार दिवस को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमित कुमार, शिक्षक जितेंद्र कुमार, शिक्षक हरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर