Explore

Search

June 22, 2026 3:47 am

महाराजगंज : बाइक सवार बदमाशों ने व्यक्ति को मारी गोली

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलउ पंचायत के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप यादव को शनिवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान लेरुआ निवासी प्रदीप यादव के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदीप यादव लेरुआ बाजार पर खड़े थे, तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी, जिससे वह मौके पर गिर पड़े। मौके पर ग्रामीणों को देख बदमाश फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी प्राप्त की। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले की आगे की कार्रवाई की जाएगी और फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

घायल प्रदीप यादव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, और पुलिस बदमाशों की पहचान करने के लिए प्रयासरत है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर