Explore

Search

March 11, 2026 1:19 am

महाराजगंज: बंगरा गांव के रघुबीर सिंह पुस्तकालय में वासंतिक नवरात्र पर रामचरित मानस का 24 घंटे का अखंड पाठ शुरू

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में वासंतिक नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा के श्रीचरणों में 24 घंटे के रामचरित मानस अखंड पाठ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अनुष्ठान का प्रारंभ पुस्तकालय के विद्वान आचार्य पंडित धर्मनाथ पाण्डेय ने विधिवत रूप से कराया।

वहीं, पुस्तकालय परिवार के सक्रिय सदस्य शिक्षक कुमार राजकपूर टीपू ने जानकारी दी कि यह आयोजन पिछले वर्ष से प्रारंभ हुआ है, जिसे इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे भवन्तु निरामयाः’ के उद्घोष के साथ पुस्तकालय परिवार सामाजिक समरसता की दिशा में कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर अध्यक्ष कुमार आशुतोष ने कहा कि बलिदानियों की भूमि बंगरा में धार्मिक अनुष्ठानों की यह श्रृंखला सतत रूप से जारी रहेगी, जिससे सामाजिक सरोकार और मजबूत होंगे। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय परिसर को आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

अखंड पाठ कार्यक्रम के मौके पर उप मुखिया कौशल्या देवी, भास्कर कुमार, मनु सिंह, सुहानी भास्कर, योगेश्वर पाण्डेय, भागवत पाण्डेय, तुषार कुमार सिंह सहित कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे और रामचरित मानस के पाठ में भागीदारी निभाई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर